फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Home Guard took on road to demand

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे होमगार्ड

Sat, 06 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Home Guard took on road to demand
प्रदर्शन करते होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
पिछले छह दिनों से मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे होमगार्ड जवान शनिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने गांधी पार्क से कचहरी तक रैली निकाली और मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अनिल मिश्र को सौंपा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलनरत होमगार्ड जवान एक अगस्त से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शत-प्रतिशत ड्यूटी दिलाने, आकस्मिक मृत्यु पर 20 लाख रुपये सहायता देने, पीएफ काटने, वर्दी किट संबंधी धनराशि जवानों के बैंक खाते में भेजने की मांग को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बच्चाराम मौर्य की अगुवाई में होमगार्डों ने गांधी पार्क से कचहरी तक रैली निकाली।
विज्ञापन


कचहरी पहुंचने से पहले अंबेडकर चौराहे पर होमगार्डों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अनिल मिश्र को सौंपा। होमगार्डों ने चेतावनी कि यदि उनकी मांगों को नहीं पूरा किया गया तो आठ अगस्त को प्रदेश भर के होमगार्ड लखनऊ पहुंचकर वहां के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे। भाजपा नेता राजेश कुमार राय चंदानी व जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने होमगार्डों की जायज मांगें पूरी करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed