फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Holika Dahan will be held at 4,739 places, security committee will monitor it

Gonda News: 4,739 स्थलों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा समिति करेगी निगरानी

Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 4,739 places, security committee will monitor it
गोंडा। तीन और चार मार्च को होली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार कर ली है। जिले में 4,739 स्थलों पर होलिका दहन होगा। इस बार प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। होलिका दहन स्थलों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 4,739 होलिका दहन स्थल चिह्नित किए गए हैं। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को विशेष रूप से चिह्नित कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि होली के दौरान एक कंपनी पीएसी और पांच क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) तैनात की जाएंगी। प्रत्येक क्यूआरटी में एक एसआई और छह आरक्षी होंगे। जिलेभर में 70 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां सतत निगरानी की जाएगी। इटियाथोक में दो, करनैलगंज में एक और कटरा बाजार में पांच संवेदनशील स्थल पूर्व में विवाद के चलते चिह्नित किए गए थे, जहां विवादों का निस्तारण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। एक एसआई व नौ आरक्षी दोनों क्षेत्रों में रिजर्व रहेंगे। अग्निकांड या अन्य दुर्घटनाओं से निपटने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर, करनैलगंज और कटरा बाजार में एक-एक दमकल वाहन तैनात किया जाएगा। होली के दौरान 30 बाइक सहित 76 पीआरवी वाहन सक्रिय रहेंगे। कोतवाली स्तर पर तीन और प्रत्येक थाने पर दो मोबाइल टीमें लगाई जाएंगी। कोबरा मोबाइल और थाना प्रभारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे।
शराब तस्करों और डीजे संचालकों पर नकेल
एसपी ने बताया कि पूर्व में सक्रिय रहे शराब तस्करों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अवैध शराब भंडारण या तस्करी करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। डीजे संचालकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है। अश्लील या जातीय विद्वेष फैलाने वाले गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर डीजे जब्त कर लिया जाएगा।

सुरक्षा समितियों का गठन
प्रत्येक होलिका दहन स्थल के लिए सुरक्षा समिति-2026 का गठन किया जा रहा है। इन समितियों में वर्तमान या पूर्व ग्राम प्रधान अथवा पार्षद को अध्यक्ष व सदस्य बनाया गया है। सभी स्थलों की सटीक लोकेशन डिजिटल मैप पर दर्ज की जा रही है। समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अफवाहों का तत्काल खंडन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed