फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   History of Gonda is glorious: Brij Bhushan

गोंडा का इतिहास रहा गौरवशाली: बृजभूषण

Wed, 17 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
History of Gonda is glorious: Brij Bhushan
गोंडा। जनपद गोंडा का अपना एक अलग इतिहास रहा है। जब 2004 में उस वक्त की मुख्यमंत्री मायावती ने गोंडा का नाम बदल दिया था तब पद यात्रा प्रारंभ कर पुन: गोंडा के खोए गौरव को वापस दिलाया।
विज्ञापन

यह बात बुधवार को महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह नें कही। सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जनपद के विद्यार्थी, इतिहास की जानकारी रखने वालों व कवियों का आह्वान करते हुये कहा कि पूरे जनपद के जो इतिहास दबे हुए हैं। उसे प्रमाण सहित सामने लाएं और देश दुनिया को यह बताया जाय कि जब तक गोंडा का दर्शन न किया जाय तब तक अयोध्या का दर्शन अधूरा माना जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बहराइच के महाराजा सुहेलदेव की जीवन गाथा व उनके शौर्य का भी वर्णन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती व सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
अंकिता सिंह, ज्योति सिंह, प्रियांजल शुक्ला, शिखा पांडेय, कोमल सिंह, आयशा खान व शालू तिवारी ने सरस्वती वंदना मां शारदे, नगमा बानों, शरीफुन, निशा शुक्ला व चंचल कौशल ने स्वागत गीत आयो-आयो प्रिय मेहमान, एकल नृत्य मुकाबला मोहित मिश्रा, आरती पांडेय, अंजली सिंह ने गीत बावन गज का दामन, शिवानी पटेल, रूपा सिंह व नीरू सिंह ने जलवा-जलवा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

भारतीय सैनिक के बलिदान पर एक नाट्य चित्रण बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की कविता जायसवाल, शिव प्रकाश मिश्रा, अमरेश कुमार यादव, शिवम गुप्ता, अतुल तिवारी, मो. शबील, अनिल कुमार, अरविंद कुमार कनौजिया, कुंवर लाल, अभिषेक सिंह, आशीष जायसवाल, प्रशांत सिंह, निहारिका सिंह, अवंतिका सिंह, ज्योति व शैलजा सिंह ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed