{"_id":"60ec71008ebc3ec25319ceee","slug":"his-government-took-oath-with-ghanshyam-gonda-news-lko5866326122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ संग पंचायत की सरकार बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ संग पंचायत की सरकार बनी
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायत की सरकार का गठन अध्यक्ष समेत 65 सदस्यों के शपथ संग गठित हो गई। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने अध्यक्ष व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सतत विकास पर जोर दिया।
सांसद बृजभूषण ने कहा कि गांवों के विकास में तेजी आएगी और गरीबों को योजनाओं का लाभ तय समय पर मिलेगा। अध्यक्ष जिला पंचायत धनश्याम मिश्र ने सभी सदस्यों का आभार जताया, साथ ही सांसद कैसरगंज का जनता की सेवा का अवसर देने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि निर्वतमान अध्यक्ष केतकी सिंह ने जिला पंचायत की जो गरिमा स्थापित की है, उसे बनाए रखना उनका लक्ष्य है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिला पंचायत की प्रथम सामान्य बैठक कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें जिला पंचायत अंतर्गत आने वाली सभी प्रकार की समितियों के गठन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के दौरान जिलाध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, बावन सिंह, विनय द्विवेदी, तरबगंज विधायक प्रतिनिधि विनोद पांडे, पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, केके श्रीवास्तव, सलाहकार महेंद्र सिंह, राजेश राय चंदानी, दीपक अग्रवाल, विष्णु प्रताप सिंह, श्रीकांत पांडे, पंकज सिंह, वैभव सिंह, आशीष मिश्र, सुमित भूषण सिंह, कर्मचारी नेता इंद्रपाल तिवारी, शिवमूर्ति पांडे, केके शुक्ल आदि रहे।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रदेश की जनसंख्या नियंत्रण नीति को सराहा। उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले आ जानी चाहिए थी। देर से ही नीति आई लेकिन दुरुस्त है। बताया कि सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण बिल की वकालत स्व. संजय गांधी ने की थी और उसके बाद उन्होंने भी इसके लिए बात रखी थी।
देश के गृहमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी से उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा की थी। अब प्रदेश सरकार ने पहल की है यह सराहनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से भी अधिक मेहनती बताया और जमकर तारीफ की।
वह जिला पंचायत शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल में विकास कार्य तेजी से होंगे। जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। भाजपा की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि देश को विश्वगुरू बनाने की दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है।