{"_id":"5d7682588ebc3e0149508abb","slug":"hindu-refugees-get-citizenship-of-india-gonda-news-lko4807463160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू शरणार्थियों को मिले भारत की नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू शरणार्थियों को मिले भारत की नागरिकता
विज्ञापन
गोंडा में ज्ञापन देते अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिष के कार्यकर्ता।
- फोटो : GONDA
गोंडा। हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिका दिलाने के साथ ही मुस्लिम बांगलादेशी घुसपैठियों को बांग्लादेश भेजने की मांग को लेकर हिंदू संगठन अड़ गए हैँ। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीआरओ को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय छात्र परिषद व राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इसके बाद मुख्य राजस्व अधिकारी राजितराम वर्मा को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिसमें बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को देश से निकालकर बांग्लादेश भेजने, वर्ष1951 की जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बनाने, थिलांजिया असम की सभी जाति-जनजाति के लोगों को वर्ष 1951 के आधार पर संवैधानिक रूप से देश में रक्षा कवच दिलाए जाने समेत अन्य मांगें शामिल हैँ।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय पांडे, जिला महामंत्री फूलचंद गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मुंबई नगर अध्यक्ष अंकित शुक्ला, राष्ट्रीय छात्र परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कसौधन, जिला मंत्री विजय आर्य, राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता सहित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।