{"_id":"6669ed8e78169a35e10975f4","slug":"hindu-organizations-condemned-the-terrorist-attack-gonda-news-c-100-1-gon1001-118513-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हिंदूवादी संगठनों ने की आतंकी हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हिंदूवादी संगठनों ने की आतंकी हमले की निंदा
Thu, 13 Jun 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जम्मू संभाग के रियासी में हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मनकापुर में विश्व हिंदू परिषद नंदिनीनगर के जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह व जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी यशवंत राव को सौंपा गया। इसमें कहा कि रियासी में बीते नौ जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने कायराना हमला किया। जिसमें 10 निर्दोष हिंदू श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हुए। इस घटना से पूरा देश आहत है। इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाए जाएं। इस मौके पर राकेश सिंह, गिरीश शुक्ल, श्रीराम सिंह, अतुल कुमार मिश्र, सोनू, प्रमोद, महेश त्रिपाठी, अजय शुक्ल, रामकुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री शिवराम सिंह, विभाग महामंत्री फूलचंद्र आर्य की अगुवाई में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष पं. श्रीकांत मिश्र ने कहा कि इस घटना को करने वाले आतंकवादियों को चिह्नित कर फांसी की सजा दी जाए। मृतक श्रद्धालुओं के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपये व घायलों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। वैष्णो देवी की यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई जाए।