फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Highlighted the achievements of the government

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Tue, 15 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Tue, 15 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Highlighted the achievements of the government
ट्राइसाइिकल देते विधायक व अफसर - फोटो : अमर उजाला
रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्रियों व अधिकारियों ने प्रदेशं सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सरकार के  कामकाज की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अलग-अलग योजनाओं में पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, श्रमिकों को साइकिल व कृषकों को मृदा स्वास्थ्यकार्ड और कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटा गया। इसके अलावा समाजवादी एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


प्रदेश के अखिलेश सरकार के चार साल पूरा होने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से नगर के बैंकटाचार्य क्लब गोंडा में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाजवादी विकास दिवस का कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के उत्तम प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया था, वह पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी गरीब का घर कच्चा नही रहेगा। उन्होंने कहा कि कैंसर अस्पताल बन रहा है। अब किसी की घातक बीमारी से जान नहीं जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए जितना काम सपा सरकार ने किया, उतना किसी भी सरकार नही किया।


डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर एमएलसी महफूज खंा, विधायक योगेश प्रताप सिंह, विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू, विधायिका नंदिता शुक्ला, सचिव विकलांग जन विकास विभाग अनिल सागर, कार्यक्रम के आयोजक जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, डीआईजी जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

इन लाभार्थियों को बांटा लाभ
* 49 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण।
* 68 छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक।
* 250 श्रमिकों को साइकिल ।
* 87 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल ।  
* 29 निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन।
* 100  लाभार्थियों को लोहिया आवास ।
* 100 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन ।
* 250 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन ।
* 50 लाभार्थियों को कौशल विकास मिशन का लाभ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed