{"_id":"68efe6ba18e7a49264096aca","slug":"high-tension-lines-will-be-removed-from-above-603-council-schools-of-the-division-gonda-news-c-100-1-gon1003-145601-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडल के 603 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हटेंगी हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडल के 603 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हटेंगी हाईटेंशन लाइन
Wed, 15 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन के जिलों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन जल्द हटाई जाएगी। इसके लिए देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने सभी जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। इस पर करीब 4.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कॉर्पोरेशन को इसमें से 3.98 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को मिलाकर 603 स्कूलों से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे जहां स्कूलों में हादसे का खतरा बना हुआ है। महीनों पहले भुगतान हुए पैसे से हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई गई। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग पहले भी कई बार अनुरोध कर चुका है। मुख्य अभियंता ने गंभीरता से लेकर तत्काल हटवाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कवायद शुरू हो जाएगी।
जिलों के लिए जारी बजट..
जिला-स्कूल (लाख रुपये में)
गोंडा-157-84
बहराइच-140-98
बलरामपुर-209-198
श्रावस्ती- 97-15.5
(आंकड़ा स्रोत- विभाग)