फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High tension line broken, farmer burnt alive

Gonda News: हाइटेंशन लाइन टूटी, जिंदा जला किसान

Fri, 14 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
High tension line broken, farmer burnt alive
गोंडा। परसपुर के कंडरू गांव में शुक्रवार भोर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान जिंदा जल गया। खेत में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल भी जल गई। हादसे में पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

ग्राम कंडरू निवासी हरिबख्श सिंह ने बताया कि शुक्रवार भोर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गई। उनके भाई अनिल कुमार सिंह (46) आग बुझाने के लिए खेत की तरफ भागे। वहां 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने पहुंचे गांव के कुछ अन्य लोगों को भी करंट का झटका लगा। अग्निकांड में पूरा खेत जल गया। अनिल के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि यहां एचटी लाइन का तार काफी ढीला है। हवा चलने पर अक्सर स्पार्किंग से खेत में चिंगारी गिरती है। इसी स्थान पर करीब 20 वर्ष पूर्व भी करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर के नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव का कहना है कि लेखपाल के साथ घटनास्थल पर जाकर स्थलीय जांच की गई। मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्रावली प्रेषित की जा रही है।

उपखंड अधिकारी परसपुर अमित कुमार मौर्य का कहना है कि अग्रिम कार्रवाई और मुआवजे के लिए विभाग द्वारा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से आवश्यक पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed