फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High court strict on strike, notice issued to 25 lawyers

Gonda News: हड़ताल पर हाईकोर्ट सख्त, 25 वकीलों को नोटिस जारी

Tue, 04 Mar 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
High court strict on strike, notice issued to 25 lawyers
गोंडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हाईकोर्ट ने वकीलों की हड़ताल को अवैधानिक करार देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के निबंधक न्यायिक और जांच ने जिन वकीलों को नोटिस भेजा है, उनमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, महामंत्री संजय कुमार सिंह, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतबख्श मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, अवध किशोर पांडेय, कोषाध्यक्ष रामू प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री रमेश चौबे, राजकुमार द्विवेदी, सुनीत कुंवर श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री चंद्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजकिशोर श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, अरुण कुमार, हरिओम पांडेय, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु ओझा, यशी द्विवेदी, सौरभ पांडेय, आशुतोष चौबे, अजीत कुमार जायसवाल, आशीष कुमार श्रीवास्तव ओर पदेन सदस्य राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व चंद्रमणि तिवारी शामिल हैं। अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी ने बताया कि नोटिस का समुचित जवाब दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed