फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High alert released on the borders

सीमा पर जारी किया हाईअलर्ट

Sun, 23 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
High alert released on the borders
रेलवे स्टेशन का नजारा - फोटो : अमर उजाला
 साधु संतों के वेश में आतंकी हमलों के साजिश की आशंका को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। सीमा की सभी 26 चौकियों पर एसएसबी के जवान मुस्तैदी से जांच-पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस महकमा ने भी स्टेशनों व सार्वजनिक स्थलों पर सादे वर्दी में पुलिस के जवान तैनात किए हैं। भगवाधारी आतंकियों के हमले की आशंका को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क कर दिया है। हालांकि जिले के तमाम सरकारी दफ्तरों में मेटल डिटेक्टर नहीं लगाए गए हैं। अमर उजाला टीम स्टेशनों व सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम की पड़ताल की तो नजारा कुछ इस प्रकार से मिला।    
विज्ञापन

               
दोपहर 12 बजे झारखंडी रेलवे स्टेशन पर बरोक-टोक आते जाते दिखे। लोगों के आने-जाने वाले रास्तों पर जांच-पड़ताल नहीं की जा रही थी। पुलिस महकमा की माने तो सादे वर्दी में जवान लोगों पर नजर रख रहे थे।                   
विज्ञापन


दोपहर 12.10 बजे झारखंडी मंदिर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। त्यौहार न होने के चलते मंदिर परिसर में भीड़-भाड़ का नजारा नहीं दिखा। मंदिर के आसपास भी सादे वर्दी में पुलिस के जवान निगरानी कर रहे थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

                
12.30 बजे सदर तहसील गेट पर रविवार होने के चलते सन्नाटा दिखा। लोगों की भीड़ नहीं थी। हालांकि तहसील गेट पर लोगों की जांच-पड़ताल के लिए अभी तक मेटल डिटेक्टर प्रशासन की तरफ से नहीं लगाया गया है। छुट्टी न होने पर तहसील गेट पर डायल 100 के जवान मुस्तैदी से निगरानी करते हैं।  
                 

सुरक्षा ऐसी कि परिंदा पर न मार सके 
प्रभारी पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक एसके राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रमुख सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर सादे वर्दी में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

कलेक्ट्रेट, एसपी आफिस, जिले के तहसील मुख्यालयों व चौराहों आदि पर डायल 100 के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर सतर्क रहते हैं। जिले के सभी 13 थानों के प्रभारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।


एसएसबी 9वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार व 50वीं वाहिनी के उप कमांडेट जर्नादन मिश्र ने बताया कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा के सभी 26 चौकियों पर लोगों की गहन जांच-पड़ताल कराई जा रही है। कच्चे-पक्के व पगडंडी रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी घटना से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। डीएम राम विशाल मिश्र ने बताया कि दोनों वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट व पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता कर भगवाधारी आतंकियों के हमले की आशंका को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed