फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Helper was driving a dumper, died in an accident

Gonda News: खलासी चला रहा था डंपर, हादसे में मौत

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Helper was driving a dumper, died in an accident
आर्यनगर चौराहे पर हादसे के बाद जुटी भीड़। - संवाद
रुपईडीह। कौड़िया के आर्यनगर चौराहे पर शनिवार सुबह ट्रक से टकराकर डंपर दुकान में घुस गया। डंपर चला रहे खलासी खरगूपुर के फत्तेगढ़ निवासी सिराज अली (22) की मौत हो गई। उनके साथी चालक अब्दुल कलाम निवासी फुलवरिया बाईपास, बलरामपुर ने डंपर से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद आर्यनगर चौराहे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

डंपर चालक अब्दुल कलाम ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे वह झांसी से गिट्टी लोड करके बलरामपुर जा रहे थे। खलासी सिराज डंपर चला रहा थे। आर्यनगर चौराहा पार करते समय सिलिंडर से भरा ट्रक अचानक डंपर से टकरा गया। इससे बेकाबू हुआ डंपर चौराहे पर एक दुकान में घुस गया। सिराज को किसी तरह चालक के केबिन से निकाला गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर काफी तेज रफ्तार से चौराहा पार कर रहा था। इसी बीच गोंडा डिपो से सिलिंडर लेकर श्रावस्ती जा ट्रक डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक जगन्नाथ निवासी मिल्कीपुर, अयोध्या को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यनगर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक सिराज के परिजनों को सूचना दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व डंपर को क्रेन मंगाकर चौराहे से हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के तरबगंज-अमदही मार्ग पर शुक्रवार देर रात हादसे में घायल रोहित (24) निवासी मनहना की मौत हो गई। वह शुक्रवार रात आठ बजे पकड़ी बाजार से घर लौट रहे थे। तभी मनियाये सदाशिव चौराहा के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घायल रोहित को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रोहित ने हेलमेट नहीं लगाया था। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े रोहित साउंड सर्विस का काम करते थे। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

गोंडा। मनकापुर के पवारपुरवा कुड़ासन निवासी रामभवन (60) की शनिवार तड़के मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छोटे बेटे रामप्रसाद ने बताया कि पिता रामभवन दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले बड़े भाई जगप्रसाद से मिलने गए थे। शनिवार तड़के 04:19 बजे वह ट्रेन से मनकापुर रेलवे स्टेशन पर उतर रहे थे। तभी लड़खड़ाकर गिरने से उनका पैर प्लेटफार्म से नीचे जाकर ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलकर्मियों ने एंबुलेंस से सीएचसी मनकापुर भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पत्नी रामकला, बेटे जगप्रसाद, कृष्ण प्रसाद व रामप्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed