फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heavy rain at night, weather is pleasant in the morning

Gonda News: रात में हुई झमाझम बारिश, सुबह मौसम सुहाना

Sun, 29 Jun 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain at night, weather is pleasant in the morning
गोंडा। जिले में शनिवार रात हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार सुबह बादलों की लुकाछुपी चलती रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे काले बादल छा गए। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। सुबह बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, अघोषित बिजली कटौती के कारण एसी, कूलर, पंखे भी नाकाम साबित हो रहे थे। इटियाथोक उपकेंद्र के तहत मिलने वाली आपूर्ति दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कई बार ट्रिप हुई। शाम पांच बजे मुख्य सप्लाई लाइन फेल हो गई। जो देर शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी। सुभागपुर उपकेंद्र से मिलने वाली आपूर्ति कई स्थानों पर लोकल फाल्ट के चलते बाधित रही। बिजलीकर्मियों ने पूरे दिन मेहनत कर आपूर्ति सुचारू की।
विज्ञापन

जलभराव से हुई समस्या, बेरन डालने में जुटे किसान
बारिश से मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर जलभराव से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, खेतों में पानी भरने के बाद किसान बेरन की रोपाई करने में जुट गए। इंद्रापुर के किसान वंशीधर ने बताया कि रात में हुई बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में बिना पानी भरे धान की रोपाई कराई जा रही है। बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed