फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heat wave patients coming every day, zero in government records

Gonda News: रोज आ रहे लू के मरीज, सरकारी रिकार्ड में जीरो

Thu, 13 Jun 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heat wave patients coming every day, zero in government records
गोंडा। गर्म हवा व सूरज की तपिश के चलते दो महीने से लोग लू से जूझ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर रोज गर्मीजनित बीमारी से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक लू का कोई मरीज भर्ती ही नहीं हुआ। इसीलिए कोविड बिल्डिंग में बने 20 बेड के हीट स्ट्रोक वार्ड का ताला ही नहीं खोला गया।
विज्ञापन

मई महीने में गर्मी ने खूब परेशान किया। लोग चलते चलते गश खाकर गिर जाते और उन्हें भर्ती कराना पड़ा था। बुधवार को भी फातमा नगर काॅलोनी निवासी अपूर्वा (56), इमलिया गुरुदयाल निवासी केदारनाथ (42) मधनगरा निवासी स्वाती देवी (10) इमलिया गुरुदयाल निवासी पिंटू सोनी (30) को उल्ट-दस्त व पेट दर्द के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बनघुसरा निवासी शिवानी (18) को भी धूप लगने के कारण उल्टी दस्त की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया। इसी प्रकार हर रोज 10 से अधिक मरीज गर्मीजनित बीमारी के चलते भर्ती हो रहे हैं। शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में 20 बेड का हीट-स्ट्रोक वार्ड बनाया गया, लेकिन आज तक यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमडब्ल्यू खान का दावा है कि लू से पीड़ित एक भी मरीज नहीं भर्ती हुआ। गर्मी से डायरिया व अन्य बीमारी के मरीजों को हीट स्ट्रोक की श्रेणी में नहीं रखा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

बीपी घटा-बढ़ा रही है गर्मी
गर्मी के चलते लोगों का रक्तचाप (बीपी) अचानक घट या बढ़ जा रहा है। फिजीशियन डॉ. राकेश पांडेय के मुताबिक गर्मी के कारण दिमाग में कैटीकॉलामीन ज्यादा सक्रिय हो जाता है। इसके कारण दिमाग की तापमान नियंत्रण क्षमता प्रभावित हो जाती है। जिससे घबराहट, सांस फूलना, नाक से खून आना आदि लक्षण मरीजों में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed