फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heat is making people sick, ten people are admitted to hospital

Gonda News: कहर बरपा रहीं गर्मी, लू की चपेट में आए दस भर्ती

Sat, 01 Jun 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Heat is making people sick, ten people are admitted to hospital
पानी की कमी से गश खाकर गिर रहे लोग, मरीजों में लो बीपी की समस्या का इजाफा अस्पताल में एसी और कूलर की व्यवस्था न होने पर भड़के एसीएमओ, दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी गोंडा। जिलेवासी इस समय भीषण गर्मी की त्रासदी झेल रहे हैं। एक तरफ जहां गर्मी का प्रकोप नहीं थम रहा वहीं लू के थपेड़ाें ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में छह मरीज भर्ती किए गए। इनमें किसी को डिहाइड्रेशन, डायरिया तो किसी ने तेज बुखार की समस्या बताई गई। वहीं पीएचसी पर पांच मरीजों को भर्ती किया गया।

पिछले चार दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। धूप के साथ लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह दस बजे से तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों का हाल बेहाल कर रही हैं। शाम तीन बजे तक भी बाहर निकलने पर गर्म हवाएं सता रही हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। गर्म वातावरण में अधिक देर तक रखा खाना भी खराब हो रहा है। इसका सेवन करने से भी उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कटरा बाजार निवासी आदिल को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार विशेश्वरगंज शेखापुर निवासी विपिन सिंह, सेमरा दम्मन निवासी हुमैरा, सेमरा दम्मन निवासी सुंदर शर्मा, परसपुर निवासी अनिरुद्ध, व अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी विनोद की बेटी वान्या को गर्मीजनित बीमारी से पीड़ित होने पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि लू के मरीजों में मुंह सूखने, बार-बार प्यास लगने, पेशाब कम होने आदि की समस्या होती है। इन्हें ड्रिप लगाने के बाद राहत मिल जाती है। उन्होंने कहा कि धूप से बचाव करें, आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

एसीएमओ डॉ. जयगोविंद ने औचक निरीक्षण कर हीट स्ट्रोक वार्ड में एसी या कूलर की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पेयजल की व्यवस्था भी मुक्कमल नहीं मिली। वहीं मंगुराबाजार में डॉक्टर की तैनाती के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ गई। तैनात डॉक्टर आलोक पांडेय ने बताया कि गर्मी की वजह से पेट दर्द पीड़ित रिंकू, भारती देवी, आशा व रवींद्र पांडेय को भर्ती किया गया है। खजुरी निवासी समीरुल को चक्कर आने के कारण भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed