फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health Minister shouted at CMO

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने सीएमओ को फटकारा

Wed, 15 Jul 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ बलरामपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में गरीब परिवार के मरीजों को मुफ्त दवाएं व जांच की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सप्ताह में तीन के बजाय पांच दिन का समय प्रदेश की अखिलेश सरकार ने निर्धारित किया है। समाजवादी 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन


तीन काल और दो मिनट के अंदर एंबुलेंस मूव न करने एवं उपभोक्ता के लिखित शिकायत पर संस्था से क्षतिपूर्ति की वसूली की जाएगी। 20 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में मात्र 12 हजार चिकित्सक तैनात हैं। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के लापरवाही बरतने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ये बातें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जनपद आगमन पर राज्य मंत्री का स्वागत कर सलामी दी गई। जनपद के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी, अल्ट्रासाउन्ड मशीनों का संचालन न होने, जनरेटर चलाने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर राज्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. यूके वर्मा को फटकार लगाई और सभी सेवाओं को संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने संयुक्त जिला अस्पताल में चार साल बाद भी पोस्टमार्टम हाउस का संचालन शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए सभी उपकरणों को मंगाने और शासन को रिपोर्ट भेजने का निर्देश सीएमओ को दिया। उन्होंने मत्स्य विभाग के चेयर मैन डॉ. राज्यपाल कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला सचिव नफीस मेकरानी, जिला कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता व संजय मोदी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की।


प्रदेश की अखिलेश सरकार ने पांच हजार अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के लिए संविदा पर आयुष चिकित्सकों व एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनती करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्री ने एडीएम गंगाराम गुप्ता, सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा, क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र व अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल से जिले की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करके आवश्यक दिशरा-निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed