{"_id":"6276b5d3f55fd9114d70d260","slug":"health-golden-card-gonda-news-lko629533198","type":"story","status":"publish","title_hn":"1128 पंचायत सहायक घर-घर जाकर बनाएंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1128 पंचायत सहायक घर-घर जाकर बनाएंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
फोटो-12 गोंडा में पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देेते प्रशिक्षक। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित डेढ़ लाख लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अब 1128 पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को सभी विकास खंडों में एक साथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक पंचायत सहायक को गोल्डन कार्ड बनाने का निर्धारित लक्ष्य दिया गया।
गोल्डन कार्ड से वंचित लगभग डेढ़ लाख लाभार्थी परिवारों में कम से कम एक व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार से 1128 पंचायत सहायक गांवों में घर-घर जाकर लाभार्थी परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाएंगे। आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सहायकों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
पंचायत सहायकों का आईडी बनकर उनको संबधित लाभार्थियों की सूची दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी परिवार में से कम से कम एक व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायत सहायक लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर गोल्डन कार्ड बनाएंगे। सोमवार को गोल्डन कार्ड बनाने के अभियान में आरोग्य मित्रों, सीएससी संचालकों के साथ पंचायत सहायक मिलकर गोल्डन कार्ड बनाएंगे।