फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health department woke up, medicines reached Jan Aushadhi Kendra

Gonda News: स्वास्थ्य विभाग जागा, जन औषधि केंद्र पर पहुंचीं दवाएं

Thu, 16 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Health department woke up, medicines reached Jan Aushadhi Kendra
बेलसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से दवाओं के अभाव में बंद पड़ा जन औषधि केंद्र आखिरकार फिर से शुरू हो गया। दवाएं पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को करीब 25 मरीजों ने सस्ती दरों पर दवाएं खरीदीं।
विज्ञापन

सीएचसी में करीब एक वर्ष पहले जन औषधि केंद्र की शुरुआत हुई थी, जिसका उद्घाटन तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने किया था। कुछ ही समय बाद स्टॉक खत्म होने से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं। अब प्रशासन ने दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट आशुतोष मिश्र ने बताया कि दवाएं उपलब्ध होते ही कुछ दलाल सक्रिय हो गए हैं। ये लोग मरीजों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि जन औषधि की दवाएं प्रभावी नहीं होतीं, जबकि ये पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में उपलब्ध न होने वाली दवाएं मरीजों को जन औषधि केंद्र से लेने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि यदि दलाली की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed