{"_id":"6073307e8ebc3ed94a218fc6","slug":"health-department-pulls-hands-police-takes-command-gonda-news-lko5737565167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: स्वास्थ्य विभाग ने खीचें हाथ, पुलिस संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: स्वास्थ्य विभाग ने खीचें हाथ, पुलिस संभाली कमान
विज्ञापन
गोंडा। कोविड के कहर से हर कोई परेशान है। कोरोना का फैलाव तेजी के साथ बढ़ रहा है। उससे लोगों में दहशत घर कर गई है। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
जांच का दायरा भी नहीं बढ़ पा रहा है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए पुलिस ने कमान संभाल ली है। रविवार को पूरे जनपद में पुलिस नेक एक साथ अभियान चलाया। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए पुलिस सड़क पर उतर आई है।
पुलिस ने जनपद के 17 थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर एनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों समेत थानाध्यक्षों ने लोगों को मास्क बांटे और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सीख दी। इस दौरान बिना मास्क के लिए घूमते मिले लोगों का चालान भी किया।
विज्ञापन
जिले में कोरोना से 72 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 509 लोग पॉजिटिव हैं। कोराना का पूरे शबाब पर है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कोरोना से बचाव के लिए अधिकारियों संग मंत्रणा के बाद रविवार को पूरे जनपद के 17 थाना क्षेत्र में अभियान चलाया।
उन्होंने सर्किल अफसरों समेत थानाध्यक्षों को लोगों को जागरूक करने का टास्क सौंपा। इसी कड़ी में सभी सर्किल के सर्किल अफसर व थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ सड़क पर उतर आए और माइक संभाल लिया। एनाउंसमेंट के माध्यम से शहर के गुरुनानक चौराहे पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम व एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने लोगों से मास्क लगाकर ही घर से निकलने की अपील की।
उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दी। बिना मास्क के मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद के सभी थानाक्षेत्रों में अभियान चलाकर कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। बताया कि लोगों को बिना मास्क के घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।