{"_id":"6b01d71db50595ccfd02b19e","slug":"health-atms-gathering-dust-hours-long-wait-even-for-routine-check-ups-gonda-news-c-100-1-slko1028-170284-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धूल फांक रही हेल्थ एटीएम, मामूली जांच के लिए भी घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धूल फांक रही हेल्थ एटीएम, मामूली जांच के लिए भी घंटों इंतजार
Sat, 21 Nov 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार करतीं महिलाएं व परिसर में धूल फांक रही ह
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा देने के लिए खरीदी गई हेल्थ एटीएम चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। आयुष्मान कक्ष के एक कोने में रखी मशीन शोपीस बनी हुई है। इसके चलते मरीजों को सामान्य जांच के लिए भी पैथोलॉजी की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 600 महिलाएं उपचार कराने पहुंचती हैं। इनमें लगभग 100 को खून, पेशाब और अन्य जांच कराने की सलाह दी जाती है। केंद्रीय मंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की निधि से दिसंबर 2022 में खरीदी गई मशीन अब तक मरीजों के काम नहीं आ सकी है। हेल्थ एटीएम चालू होने पर एक ही स्थान पर हाइट, वजन, पल्स, बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन समेत करीब 50 तरह की जांच की सुविधा मिल सकती है। इससे मरीजों को पैथोलॉजी में पंजीकरण और रिपोर्ट के लिए कतार में लगने से राहत मिल सकती है।
सीएमएस डॉ. शंभू दयाल ने बताया कि मशीन शुरू कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने जल्द संचालन शुरू कराने की बात कही है।
जांच के लिए दोबारा आना पड़ा अस्पताल
झंझरी निवासी रेनू ने बताया कि शुक्रवार को वह गर्भवती बहू को लेकर अस्पताल आई थीं। डॉक्टर ने जांच की सलाह दी लेकिन तब तक सैंपल कलेक्शन कक्ष बंद हो चुका था। ऐसे में उन्हें अगले दिन फिर आना पड़ा। उनका कहना है कि हेल्थ एटीएम चालू होती तो कई जांच उसी दिन हो जातीं। वहीं, नगर निवासी विमलेश ने बताया कि उन्हें खून की जांच की रिपोर्ट के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा।