फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   headquarters of UPSSF will be built in Gonda soldiers will be trained for security of Ram Mandir

UP: राम मंदिर सहित धार्मिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए UPSSF तैयार करेगा जवान, यहां बनेगा सेंटर; कवायद तेज

Mon, 23 Dec 2024 10:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह तेज प्रताप सिंह, अमर उजाला, गोंडा
तेज प्रताप सिंह, अमर उजाला, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 10:11 PM IST
सार

रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बनी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की छठी वाहिनी की स्थापना पड़ोसी जिले गोंडा में होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर अयोध्या शहर और अयोध्या के समीप गोंडा जिले में 20 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
headquarters of UPSSF will be built in Gonda soldiers will be trained for security of Ram Mandir
राम मंदिर सहित धार्मिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए UPSSF तैयार करेगा जवान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रदेश की योगी सरकार ने जून 2020 में इस स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन को मंजूरी दी थी। जून 2021 में यूपीएसएसएफ की पांच वाहिनी तैयार हो गई। इनमें लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और सहारनपुर शामिल हैं। बीते दिनों शासन ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपीएसएसएफ की छठी वाहिनी का गठन किया था। 

विज्ञापन


छठी वाहिनी की स्थापना के लिए में अयोध्या शहर के साथ ही गोंडा जिले में भी 20 एकड़ र्निविवादित भूमि की तलाश की जा रही है। उपयुक्त जमीन मिलते ही वाहिनी की स्थापना के साथ ही आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा। 

विज्ञापन

जमीन का चिन्हित करने के निर्देश जारी

बीते 18 नवंबर व 19 दिसंबर 2024 को अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोंडा को एकमुश्त 20 एकड़ निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के लिए उपयुक्त जमीन का चिन्हित करने का निर्देश दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में वाहिनी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

शासन ने अतिरिक्त भूमि की जरुरत पड़ने पर उसे क्रय करने के लिए आने वाले खर्च का भी ब्यौरा मांगा है। माना जा रहा है कि शासन के मंशानुसार नए साल 2025 में वाहिनी के निर्माण की प्रक्रिया हर हाल में शुरू हो जाएगी। इसी के मद्देनजर यहां के जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी है।

20 एकड़ भूमि की तलाश शुरू

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वाहिनी की स्थापना के लिए आवश्यक 20 एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। मानक के अनुसार उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन होने पर शासन को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed