फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   head hanged from a tree after killing a young man

युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया सिर

Tue, 10 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
head hanged from a tree after killing a young man
मनकापुर (गोंडा)। टिकरी जंगल में रेंज कार्यालय के पास एक युवक का सिर पेड़ लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। उसका धड़ लापता है। पुलिस ने सिर को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक छह माह से लापता था। उसके भाई ने थाना वजीरगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के टिकरी जंगल में टिकरी रेंज के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का सिर पेड से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव के रहने वाले राजेश यादव ने घटनास्थल पर मिली चप्पल व कपड़े से उसकी पहचान अपने भाई जितेन्द्र यादव (36) पुत्र मिश्रीलाल के रूप में की है।
विज्ञापन

राजेश यादव ने बताया कि उसका भाई जितेन्द्र पांच मई को घर से निकला था। उसकी काफी तलाश की गई। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। 22 सितम्बर को थाना वजीरगंज में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस उसे तलाश नहीं सकी। राजेन्द्र यादव ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर सिर को पेड़ पर लटका दिया गया। उसका धड़ गायब कर दिया गया। पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम को भेजा है। धड़ की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
खोजी कुत्ता ने वारदात की ली टोह
टिकरी जंगल में जितेन्द्र का सिर लटकता मिलने के बाद पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ता को छोड़ा तो वह आसपास दौड़ता रहा। घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल में आने-जाने के रास्ते तक वह दौड़ता रहा। मगर मामला पुराना होने के कारण हत्या के खुलासे में वह मददगार साबित नहीं हो पाया।

फील्ड यूनिट ने भी की जांच
टिकरी जंगल पहुंची पुलिस की फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जांच की। कर्मियों ने जहां सिर लटकता मिला, वहां से नमूने लिए। जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके। मगर मामला पुराना होने के कारण फील्ड यूनिट को काई खास कामयाबी मिलने के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed