{"_id":"586698174f1c1b255eeec41d","slug":"havoc-of-cold-schools-closed-until-three-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर, तीन तक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर, तीन तक स्कूल बंद
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने रोकी रफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के आगमन के साथ ही ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिसंबर महीने में अब तक पड़ी ठंड मे शुक्रवार का दिन बाकी दिनों से काफी ठंडा रहा, जबकि शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे के आगोश में लिपटी रही।
वहीं रह-रह कर चलने वाली तेज ठंडी हवाओं से लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार को एक दम बढ़ी ठंड से जहां लोग पूरे दिन अपने घरों में दुबके रहे तो वही सरकारी कार्यालयों के बाहर भी सन्नाटे का माहौल नजर आया।
उधर कोहरे के चलते सड़क पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित नजर आया, जबकि कोहरे के चलते लेट चल रही बस व ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को ठिठुरते हुए उनका इंतजार करना पड़ा। वहीं रोजमर्रा के कामकाज से जुड़े लोग भी ठंड से बेहाल नजर आए। जिसके चलते आम जनजीवन पटरी से उतरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
ठंड के साथ पछुवा हवाओं में आई तेजी लोगों को हाड़कंपाऊ ठंड का एहसास कराने लगी है। हालत यह है कि उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके वृद्धजनों पर इस ठंड का एक-एक दिन कहर बनकर टूट रहा है। जबकि बच्चों की हालत भी इस ठंड ने पतली कर दी है। जिसके चलते जिला अस्पताल में निमोनिया व कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या में काफी तेजी आई है।
शीतलहरी के चलते तीन जनवरी तक स्कूल बंद
गोंडा। शीतलहरी एवं भीषण ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने 31 दिसंबर 2016 से 03 जनवरी 2017 तक जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए डीएम निरंजन ने बताया है कि ठंड के दृष्टिगत विद्यालयों में सिर्फ बच्चों की छुट्टी रहेगी। सभी अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी ससमय विद्यालयों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य, पत्रावालियों एवं अभिलेखों के दुरुस्तीकरण तथा साफ-सफाई, रंगाई-पोताई का कार्य संपादित कराएंगे। डीएम ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि छुट्टी के दौरान विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण कर अध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक कराएंगे।
कोहरे से रेंग रहीं बस व ट्रेनें
वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे लेट चल रही है। गोरखपुर से भिवानी वाया दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 8 घंटे, कोलकाता से काठगोदाम तक जाने वाली ट्रेन काठगोदाम तीन घंटे, गोरखपुर से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस 6 घंटे तथा गोरखपुर से तिरुअनंतपुर तक जाने वाली कोचीन एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है।वहीं लोकमान्य सहित कई अन्य टे्रनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चलीं तो वहीं रोडवेज की लंबी दूरी की बसों का यातायात भी कोहरे के चलते पटरी से उतरा रहा।
कंबल व अलाव की करायी गई व्यवस्था
जिले में जो भी स्थल, चाहे वह नगर पालिका के हों, नगर पंचायत के हों या फिर तहसील के, सभी जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है, जबकि निराश्रित गरीबों को कंबल भी बांटा जा रहा है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं इसके लिए आगे भी आई हैं। जहां-जहां रैन बसेरे हैं, वहां सभी जगहों पर लोगों के रुकने की व्यवस्था भी करवा दी गई है। जबकि जिलाधिकारी स्तर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को तीन जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। -त्रिलोकी सिंह, अपर जिलाधिकारी, गोंडा