फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana female wrestlers won

हरियाणा की महिला पहलवान जीतीं

Mon, 24 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Haryana female wrestlers won
मुकाबले में भिड़ते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज के नंदिनीनगर महाविद्यालय के खेल गांव में चल रही 61वीं पुरुष व 19वीं महिला नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन सीनियर कुश्ती में पुरुष वर्ग के मुकाबले में सेना के पहलवानों ने बाजी मारी। वहीं, महिलाओं में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा बरकरार रखा। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक व योगेश्वर दत्त ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


19वीं महिला नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन 60 किग्रा भार वर्ग के मैच में रेलवे ए की पहलवान सरिता ने हरियाणा की मनीषा को हराकर बाजी मारी। मनीषा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हरियाणा बी टीम की मोनिया तीसरे व उत्तर प्रदेश बी की बबिता चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


69 किलो भार वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में हरियाणा ए की पहलवान पिंकी को पहला व रेलवे की नवजोत को दूसरा स्थान मिला। उप्र की रजनी तीसरे व रेलवे बी टीम की कविता चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


53 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में हरियाणा बी टीम की पिंकी ने रेलवे ए टीम की पहलवान अर्चना को पटखनी देकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं रेलवे बी की अर्पणा तीसरे व हरियाणा ए की सीमा चौथे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन मुकाबले में 71 किलो भार वर्ग के मैच में सेना के पहलवान दीपक ने अपनी ही टीम के मो. रफीक को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। मो. रफीक दूसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के योगेश को तीसरा व रेलवे के पहलवान सुधाीर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

ग्रीको रोमन के 130 किग्रा भार वर्ग के मैच में सेना के ही नवीन कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पंजाब के मनवीर को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। हरियाणा बी के प्रेम तीसरे व हरियाणा के मेहर चौथे स्थान पर रहे। 59 किग्रा भारवर्ग में भी सेना के पहलवानों का दबदबा रहा और सेना के विक्रम ने पहला, सेना बी के ज्ञानेंद्र ने तीसरा व सेना ए के गौरव ने चौथा स्थान हासिल किया।

हरियाणा के पहलवान रविंदर दूसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के 70 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबले में हरियाणा के अमित को पहला व सेना के विनोद को दूसरा स्थान मिला। हरियाणा बी के पहलवान प्रीतम तीसरे व सेना के पंकज चौथे स्थान पर रहे।

वहीं 61 किग्रा भारवर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में सेना के पहलवान हरपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। दिल्ली के विकास दूसरे स्थान पर रहे। पंजाब के पहलवान जोवंत तीसरे व चंडीगढ़ के श्रवण को चौथा स्थान मिला। इसके अलावा 97 किग्रा फ्री स्टाइल मुकाबले में रेलवे के सत्यव्रत ने पहला, पंजाब के रूबल ने दूसरा व सेना के पहलवान मोनू ने तीसरा स्थान हासिल कर सेना के पहलवानों का जलवा बनाए रखा। 


रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक ने सोमवार को सेना के जवानों को देश का असली हीरो बताया। साक्षी ने कहा कि जब हम अपने घरों में चैन की नींद ले रहे होते हैं, तब सेना के जवान अपने देश की सीमाओं पर पहरेदारी करते हैं। साक्षी ने कहा कि अगर मौका मिला तो सेना में जाकर देश की सेवा करूं गीं। साक्षी एशियन गेम्स में देश के लिए सोना जीतना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed