फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Harsh firing in marriage ceremony, woman got shot

विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, महिला को लगी गोली

Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing in marriage ceremony, woman got shot
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक होटल में रविवार की रात एक विवाह समारोह में द्वारपूजा के दौरान लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच हर्ष फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि गोंडा के खरगूपुर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह की बेटी का विवाह लखनऊ के चिनहट के रहने वाले अनिल सिंह के बेटे से तय थी। रविवार को शहर के एक होटल में विवाह समारोह की तैैयारी की गई थी।
विज्ञापन

रात तकरीबन नौ बजे बारात शहर के बहराइच रोड के समीप स्थित एक होटल में पहुंची। गाजे-बाजे के साथ बाराती डांस कर रहे थे। इसके बाद दूल्हा द्वारपूजा स्थल पर पहुंचा। द्वारपूजा के दौरान लोग हर्ष फायरिंग से पूरा होटल गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच हर्ष फायरिंग में दुल्हन पक्ष की तरफ से विवाह समारोह में कोतवाली नगर क्षेत्र के ही जानकी नगर की रहने वाली ज्ञानती सिंह (50) पत्नी अवधेश कुमार सिंह आई थीं।
हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हर्ष फायरिंग की सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल नगर पंकज सिंह अस्पताल पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।

मामले में पुलिस ने हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कर होटल मालिक समेत आयोजक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed