{"_id":"6a76193487870c63300de10b","slug":"har-har-mahadev-echoed-at-prithvinath-temple-gonda-news-c-100-1-brp1002-163801-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सावन के दूसरे शुक्रवार को पृथ्वीनाथ मंदिर में गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सावन के दूसरे शुक्रवार को पृथ्वीनाथ मंदिर में गूंजा हर हर महादेव
Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
खरगूपुर। सावन माह के दूसरे शुक्रवार को पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। भक्तों ने गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र, शहद, भांग, धतूरा, शमी और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
पांडवों द्वारा स्थापित माने जाने वाले ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में दिनभर हर हर महादेव, बम-बम भोले और ओम नमः शिवाय के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विशाल शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और सुहाग, परिवार की खुशहाली तथा संतान सुख की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं, जिससे जलाभिषेक शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।