फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hanuman Jayanti boom in temples

मंदिरों में रही हनुमान जयंती की धूम

Tue, 10 Nov 2015 11:23 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के मौके पर मंगलवार को शहर के मालवीय नगर व स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई पवन पुत्र से आशीर्वाद लेने के लिए हनुमान गढ़ी में पूजन-अर्चन करने और उन्हें भोग लगाने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


भक्तों ने हनुमान जी से सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिंहू लोक उजागर की गूंज सुनाई देती रही।

शहर समेत जिले के हनुमान मंदिरों में मंगलवार की सुबह लोगों ने पवन पुत्र के दर्शन किए। भक्तों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया।

मंदिर की फेरी करने वालों ने हनुमान जी से बल, बुद्धि, विद्या की कामना की। पूरे दिन हनुमान मंदिरों में घंटे-घडिय़ाल बजते रहे। देर रात तक भक्तों का तांता मंदिरों पर लगा रहा।
विज्ञापन


दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों ने घरों के दिए जलाने से पहले मंदिरों में जाकर माथा भी टेका। असीम गुणों के दाता पवन सुत को प्रसन्न करने के लिए हर किसी ने अपने-अपने ढंग से उनकी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई जगहों पर हनुमान जयंती के मौके पर सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया। उधर, कई लोगों ने हनुमान जयंती के मौके पर व्रत भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed