फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hanging locks in 1400 schools

1400 स्कूलों में लटके ताले

Mon, 14 Sep 2015 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शिक्षामित्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों व जिला मुख्यालय पर शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया और जिले भर में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी करा दी।
विज्ञापन


जिले के करीब 1400 स्कूलों में तालाबंदी कर विरोध जताया। प्रशासन व शिक्षा विभाग शिक्षामित्रों के उग्र प्रदर्शन के आगे नतमस्तक रहा। इतना ही नहीं जिले के 520 शिक्षामित्रों ने भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


न्यायालय द्वारा शनिवार को शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन को निरस्त करते हुए शिक्षामित्रों को उनके मूल पदों पर वापस करने का आदेश दिया गया। इससे जिले के शिक्षामित्रों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सोमवार को शिक्षामित्रों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जहां-जहां शिक्षामित्रों की तैनाती रही, उन विद्यालयों में तालाबंदी करा दी।

अगस्त 2014 में पहले बैच के 1108 शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन किया गया था। इसमें करीब एक हजार विद्यालय ऐसे रहे जो या तो एकल थे या बंद थे। एकल व बंद स्कूलों में इन शिक्षामित्रों का समायोजन किया गया था।

ऐसे में शिक्षामित्रों के सहारे ही ये विद्यालय संचालित हो रहे थे। समायोजन निरस्त होने पर इन शिक्षामित्रों ने सोमवार को स्कूल का ताला ही नहीं खोला और ये पूरी तरह बंद रहे। इसके अलावा बीते अगस्त में दूसरे चरण में भी 996 शिक्षामित्रों का समायोजन हो गया था।


इनमें भी अधिकांश विद्यालयों में तालाबंदी रही। जिले के परसपुर, मनकापुर, कटरा बाजार, तरबगंज सहित सभी 16 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसमें शिक्षामित्रों ने निर्णय किया कि विद्यालयों में कार्य का लगातार बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे में जिले के 2243 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में से 1400 विद्यालय बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed