{"_id":"6ae62a9080d4df2dc60d6e37","slug":"half-yearly-examinations-of-council-and-recognized-schools-from-17th-gonda-news-c-100-1-gon1003-169050-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से
Sat, 31 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह में पढ़ाई करते छात्र। - संवाद
गोंडा। परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
बीएसए अमित कुमार के निर्देशानुसार कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक, जबकि कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का भारांक 50-50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा के 70 और मौखिक के 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय, 10 अंक के अति लघु उत्तरीय, 20 अंक के लघु उत्तरीय और 10 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा दो और तीन में लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर क्रमश: 10 और 20 शब्दों में देने होंगे। कक्षा चार और पांच के लिए यह सीमा 25 और 40 शब्द तथा कक्षा छह से आठ के लिए 35 और 75 शब्द होगी।
विज्ञापन
डायट तैयार करेगा मॉडल प्रश्नपत्र
लिखित और मौखिक परीक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तैयार कर बीएसए को उपलब्ध कराएगा। प्रश्नपत्रों की छपाई और वितरण की जिम्मेदारी बीएसए की होगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र की छपाई कागज के दोनों तरफ की जाएगी। परीक्षाफल घोषित होने के दिन अभिभावक बैठक होगी। इसमें मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी और विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।