फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gyan Awas dedicated to women power on Women's Day

Gonda News: महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित हुए ज्ञान आवास

Tue, 10 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gyan Awas dedicated to women power on Women's Day
बेलसर/पसका/मनकापुर/रुपईडीह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने नवनिर्मित ज्ञान आवास में संचालित पुस्तकालय व गोनार्द स्वच्छता मार्ट को महिला शक्ति को समर्पित किया। पुस्तकालय और कैंटीन का संचालन प्रेरणा समूह द्वारा किया जाएगा। उन्होंने गोनार्द मार्ट की चाबी और प्रमाणपत्र देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम में डीएन सिंह, प्रेम ठाकुर, संजय कुमार, रवि प्रकाश मिश्र, दयानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पसका संवाद के अनुसार, परसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक अजय सिंह ने शैलपुत्री ज्ञान आवास का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन, गोनार्द स्वच्छता मार्ट तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एआई लैब का भी लोकार्पण किया। स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसके सिंह, रामचंद्र, वीरेंद्र मिश्र, चंद्रभूषण पांडेय, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मनकापुर संवाद के अनुसार, ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित ज्ञान आवास का लोकार्पण विधायक रामपति शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान मां कूष्मांडा पुस्तकालय, प्रेरणा कैंटीन व स्टेशनरी शॉप का भी लोकार्पण हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीह संवाद के अनुसार, रुपईडीह में मॉडल प्रधानमंत्री आवास को विकसित कर मां शैलपुत्री ज्ञान आवास व कात्यायनी ज्ञान पुस्तकालय का लोकार्पण जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रधानाध्यापक मालती त्रिपाठी सहित कई शिक्षकों, आशा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ अभय कुमार सिंह, एडीओ गिरिजेश पटेल, विष्णु प्रजापति, शशांक सिंह, दुर्गेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed