फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Guru Purnima celebrated with reverence

Gonda News: गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा समर्पण व आस्था का सैलाब

Mon, 03 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima celebrated with reverence
छपिया के स्वामी नारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर घनश्याम महाराज की प्रतिमा का हुआ भव्य शृंगार।
गोंडा। गुरु पूर्णिमा पर्व जिलेभर में श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था के साथ मनाया गया। मंदिर, मठ व नदियों के तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरु आश्रम पहुंचकर लोगों ने अपने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबागंज स्थित संत सहजवन मठ समेत अन्य स्थानों पर भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूजा के साथ गुरुपूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रवि अस्थाना और वरिष्ठ शिक्षक नागेश पांडेय ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद
के अनुसार भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी और कोठारी विष्णु स्वामी ने भगवान घनश्याम महराज के सातवें वंशज आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। महंत देवस्वामी ने कहा- गुरु की पूजा भगवान की पूजा से अधिक लाभकारी होती है। गुजरात के बड़ौदा, अहमदाबाद, सूरत, कच्छ, भुज व मुंबई से आए हरि भक्तों ने कीर्तन किया। इस अवसर पर जगतप्रकाश स्वामी, भक्ति स्वामी, केशव दास, हरिदर्शन स्वामी, सागर भगत, भक्ति स्वामी, भूपत भगत, रितेश, देवानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरगूपुर संवाद
के अनुसार झालीधाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु वेदव्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास ने मुनियों और शिष्यों को श्रीमद्भागवत का ज्ञान दिया था। सद्गुरु सदन झाली धाम में सुबह से ही उनके शिष्यों का आवागमन शुरू हो गया था। आश्रम के महंथ नरसिंह दास शास्त्री ने कई लोगों को दीक्षा दी। नवाबगंज के गांधी चौकी शिवाला से गुरु पूर्णिमा पर योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में पादुका यात्रा निकाली गयी। पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कन्हैयालाल कौशल, शिवकुमार, सूर्यनारायण, शिवम, सागर, समृद्धि, संस्कृति आदि भक्त मौजूद रहे।
नवाबगंज संवाद के अनुसार कटरा कुटी
धाम मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर के महंत स्वामी चिन्मयानंद दास का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भंडारे में लोगों प्रसाद ग्रहण किया। वजीरगंज
संवाद के मुताबिक स्वामी अड़गड़ानंद महाराज आश्रम व चंदापुर के मधु परमहंस आश्रम पर गुरु पूजन व भंडारे का आयोजन हुआ। भागीरथी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह, प्राचार्य डाॅ. गुरुवेंद्र मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, सुभाष तिवारी, रुचि पांडेय, रणविजय सिंह, वर्षा चौहान, आजाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर स्थित संत सहजवन मठ पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जिले समेत आस-पास जनपदों से बड़ी संख्या में मठ के शिष्य पहुंचे। इस अवसर पर इटियाथोक ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी, महंत ओंकार वन, राजीव रस्तोगी, शेषराम बारी, मंसाराम वर्मा आदि रहे।
करनैलगंज व परसपुर क्षेत्र में पाप नासिनी सरयू नदी में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने भोर सुबह नदी घाटों पर पहुंचकर स्थान किया। मंदिर में पूजा अर्चना कर अन्न, वस्त्र व द्रव्य दान किया। घरों में लोगों ने सत्य नारायण भगवान की कथा सुनकर प्रसाद वितरित किया। करनैलगंज संवाद के अनुसार गुरु गोरक्षनाथ शिव भोले बाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।

परसपुर
संवाद के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत में सोमवार को आयोजित गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में जनपद व आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने तुलसीदास व उनके गुरु नरहरिदास के मंदिर में दर्शन किया। तुलसी जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि यह सिद्ध हो चुका है कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि यहीं है। अब इस पावन जन्मस्थली के विकास की आवश्यकता है। इस अवसर पर बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, अवधेश पांडेय, जितेंद्र प्रसाद तिवारी, श्रीराम पांडेय, रिंकू मिश्र, राजकरन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article