{"_id":"67378d45a63b3f07a30c94e7","slug":"guru-nanak-devs-prakash-utsav-celebrated-with-shabad-kirtan-gonda-news-c-100-1-gon1001-127281-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शबद-कीर्तन के साथ मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शबद-कीर्तन के साथ मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
Fri, 15 Nov 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गुरुनानक देव का 555वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के मालवीयनगर, करनैलगंज व नवाबगंज गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। रागी जत्थों से शबद-कीर्तन व अरदास को सुन भक्त निहाल हो गए। लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मालवीयनगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। अमृतसर से आए हरमंदिर साहिब, राजेंद्र सिंह हजूरी व संजीत सिंह हजूरी के रागी जत्थे ने भजन-सतगुरु नानक प्रकटया, मिटी धुंध जग चानन होया..., कल तारन गुरुनानक आया, सुनी पुकार दातार प्रभु गुरु नानक जगमाहि... आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने लंगर छका। इस दौरान गुरुद्वारा के अध्यक्ष हरजीत सिंह छाबड़ा, महासचिव राजेंद्र सिंह खुराना, परमजीत सिंह खुराना आदि मौजूद रहे। शाम को पंतनगर स्थित अनाथालय में सरदार विक्की सिंह की अगुवाई में सिख युवाओं ने जरूरतमंदों को कपड़े, मिठाइयां व दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया।
करनैलगंज नगर में पंच प्यारे व साहबजादे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्री गुरुवाणी से पूरा नगर गुंजायमान हुआ। शोभायात्रा में सेवादार यात्रा के आगे झाड़ू लगाकर पानी छिड़कते हुए चल रहे थे। फूलों से सजे गुरुग्रंथ साहिब के दरबार के साथ पंचप्यारे एवं साहबजादे अपने पारंपरिक परिधान में चल रहे थे। इनके पीछे सैकड़ों सिख श्रद्धालु शबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा स्टेशन रोड होते हुए चौक घंटाघर, गुड़मंडी, कसगरान, बालूगंज कैलाशबाग मार्ग होकर वापस गुरुद्वारा में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा को फूलमाला, गुब्बारे एवं बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। इस मौके पर पृथ्वीपाल सिंह पाले, हरजीत सिंह सलूजा, जोगिंदर सिंह जानी, अमरजीत सिंह, रमनप्रीत सिंह लवी, नवनीत सिंह मिक्की, सोनू अजवानी आदि मौजूद रहे। वहीं, नवाबगंज गुरुद्वारे में भी धूमधाम से प्रकाशपर्व मनाया गया।