फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Guarding not happening, blown away stubble

नहीं हो रही रखवाली, फूंक दी पराली

Sun, 10 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Guarding not happening, blown away stubble
गोंडा के रुपईडीह में खेत में जलाते फसल के अवशेष। - फोटो : GONDA
रूपईडीह (गोंडा)। बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को बचाने के लिए एनजीटी ने पूरे देश में अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मगर यहां एनजीटी के निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। कहीं कूड़ा कचरा फूंका जा रहा है तो कहीं छोटे कारखाने प्रदूषण फैला रहे हैं। प्रदूषण फैलाने में किसान भी पीछे नहीं हैं। उन्हें भी मजबूरन पराली फूंकनी पड़ रही है। रविवार को जनपद के दो गांवों में किसानों ने खेतों में पराली फूंक दी। जिससे उठा धुआं प्रदूषण फैला रहा है। पराली जलाने से आस-पास के गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के लोनावा दरगाह गांव के अलीनगर में एक किसान ने रविवार की दोपहर अपने खेत में पराली फूंक दी। इससे उठने वाले धुआं से जहां आस-पास के लोग परेशान रहे। वहीं पास के खेतों में खड़ी धान की फसल को भी नुकसान का खतरा बना रहा। गनीमत रही कि हवा तेज नहीं थी नहीं तो खेतों में खड़ी धान की फसलों को बचाना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के गोकरन शिवाला पुलिया के पास भी एक किसान ने अपने खेत में पराली फूंक दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस के साथ ही अन्य अधिकारियों से की है। मगर अयोध्या मसले को लेकर पुलिस की व्यस्तता के कारण मौके पर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने पराली फूंकने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed