{"_id":"61b24cc913500b093c77670b","slug":"gst-gonda-news-lko608217712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनी व्यापारियों की समस्याएं, जीएसटी समस्या का हल भी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनी व्यापारियों की समस्याएं, जीएसटी समस्या का हल भी बताया
विज्ञापन
09द्दस्रड्डश्च8-गोंडा के वाणिज्यकर विभाग में सेमिनार में मौजूद व्यापारी। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को सेल टेक्स ऑफिस में सेमिनार का आयोजन हुआ। मेगा सेमीनार में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पंजीयन योग्य इच्छुक व्यापारियों के पंजीयन पर जोर दिया गया। सेमीनार में मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर अयोध्या जोन मारूति शरण चौबे ने व्यापारियों से सीधी वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद जीएसटी की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक ओम प्रकाश पांडेय, राजीव आर्थर, प्रद्युम्न कुमार, विनोद कुमार शर्मा, समीर कुमार श्रीवास्तव, अनुभव सिंह, आलोक तिवारी आदि अधिकारियों ने व्यापारियों को सभी तकनीकी जानकारियां दी। व्यापार में आ रही समस्याओं का निराकरण किया। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी, नगर मंत्री भूपेंद्र आर्य एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रभारी जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिन्दु बहादुर सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
व्यापारियों को बताया गया कि पंजीयन आपके व्यापारी होने की पहचान एवं आपके गौरव से जुड़ा है। पंजीयन प्राप्त होने के बाद आप वाणिज्य कर विभाग के व्यापक नेटवर्क से जुड़ जाते हैं, एवं इसके बाद शून्य प्रीमियम के आधार पर 10 लाख रुपये की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आप पात्र हो जाते हैं। ज्वाइंट कमिश्नर ने पंजीयन व व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर प्रभावी ढंग से उपस्थित व्यापारियों का मार्गदर्शन किया। ओम प्रकाश पांडेय वर्षान्त तक गोंडा जनपद में पंजीयन की संख्या 15000 से बढाकर 20,000 किये जाने की बात कही। मौजूद विभागीय हैल्प डेस्क काउंटर पर पंजीयन के लिए 20 प्रार्थना पत्र ऑनलाइन दाखिल कराए गए। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।