{"_id":"62a621f293d52c4ace085935","slug":"grp-gonda-news-lko634892397","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन व ट्रेनों में अपराधों पर लगाएं अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन व ट्रेनों में अपराधों पर लगाएं अंकुश
विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के जीआरपी थाने का निरीक्षण करते एसपी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर अनुभाग के पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने रविवार को जीआरपी थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि ट्रेनों में और स्टेशनों पर अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाए। त्रिनेत्र व सी प्लान एप का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
जीआरपी के एसपी डॉ. अवधेश सिंह कोचीन एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर से गोंडा पहुंचे। उन्होंने जीआरपी थाने के मालखाना एवं दफ्तर में अभिलेखों की जांच पड़ताल किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मौजूद असलहों के संचालन के बारे में जानकारी ली। असलहों को खुलवाया और बंधवाया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उपस्थित महिला आरक्षी से महिलाओं की सुरक्षा के बारे में पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कोई कोताही न बरती जाए। एसपी ने कहा कि ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर जहरखुरानी व अन्य तरह की कोई घटनाएं न हों इसके लिए हमेशा सजग रहें। इस मौके पर जीआरपी कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, उप निरीक्षक फूलचंद यादव, मोहन लाल यादव, जनार्दन प्रसाद पासवान, मनकापुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह व तुलसीपुर चौकी प्रभारी जोखन यादव मौजूद रहे।