{"_id":"6448188686cc9dfc6c04da56","slug":"grp-found-the-missing-boy-in-four-hours-gonda-news-c-13-1-200338-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापता बालक को जीआरपी ने चार घंटे में ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापता बालक को जीआरपी ने चार घंटे में ढूंढ निकाला
Tue, 25 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा जंक्शन पर बालक को परिजनों के सुपुर्द करते जीआरपी इंस्पेक्टर। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जीआरपी ने गोंडा रेलवे स्टेशन से सोमवार को लापता बालक को चार घंटे में तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बहराइच के बिलासपुर थाना बौंडी निवासी बुधराम वर्मा सोमवार को पत्नी, बच्चे और भांजे के साथ बरौनी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गोंडा जंक्शन आए थे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने से वह सपरिवार चढ़ नहीं पाये। इसी बीच उनका तीन वर्षीय पुत्र जितेंद्र लापता हो गया।
बुधराम ने जीआरपी थाने में सूचना दी तो प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने गुमशुदगी दर्ज कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जीआरपी गोरखपुर के एसपी डॉ. अवधेश सिंह ने टीम गठित करके तत्काल बालक की बरामदगी करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक हरिवंश यादव, सिपाही अजय कुमार, विकास दुबे और धानेपुर थाने के उपनिरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव के सहयोग से सोमवार देर रात धानेपुर बस स्टॉप के पास से जितेंद्र को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही उसे बहलाकर ले जाने के आरोप में अतवारी निवासी फर्रासपुरवा थाना धानेपुर को गिरफ्तार कर लिया। लापता बालक को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल गए।