फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   groom asked for Bullet in dowry reached jail

दहेज में मांगी बुलेट दूल्हा पहुंचा हवालात

Wed, 28 Oct 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
groom asked for Bullet in dowry reached jail
गोंडा। बनकटवा गांव के मजरे दौलतपुरवा में मंगलवार को एक शादी में मारपीट हो गई। शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन पक्ष से दहेज में बुलेट व फ्रिज की मांग की। न मिलने पर दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया। शादी में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली जिस पर बरात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के बनकटवा गांव के मजरे दौलतपुर के रहने वाले जावेद की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारात परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज बाजार से आई थी। यहां बरातियों को खाना खिलाने के बाद शादी की रस्मे पूरी की जा रही थी तभी दूल्हे ने दहेज में बुलेट व फ्रिज की मांग कर दी। दुल्हन के पिता जावेद के मुताबिक जब उन्होंने बुलेट व फ्रिज देने से मना कर दिया तो दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया। जावेद ने बताया कि वह दूल्हे व उसके परिवार के लोगों के सामने मिन्नतें करते रहे। मगर न तो दूल्हा माना और न ही उसके परिवार के लोग। बताया कि इसी बीच बरात में शामिल कुछ लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को कोतवाली ले आई और दूल्हे को हवालात में डाल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में हुई पंचायत के दौरान जावेद ने बेटी की विदाई करने से मना कर दिया। शादी में हुए खर्च के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि सूचना पर दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली लाया गया था। जहां दुल्हा-दुल्हन की शादी के बाद तलाक हो गया और दोनों पक्षों ने आपस में सुलह की ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed