फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Grenade thrown at youth with intention of robbery, injured

Gonda News: लूट के इरादे से युवक पर हथगोला फेंका, जख्मी

Mon, 27 Jan 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Grenade thrown at youth with intention of robbery, injured
इटियाथोक (गोंडा)। खरगूपुर थाना क्षेत्र में रामनगर झिन्ना गांव के समीप रविवार रात घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से हथगोला फेंक दिया। इससे युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक नजर आए हैं। दोनों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



गांव निवासी शिवशंकर ने बताया कि वह महाराजगंज बाजार में चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। रविवार देर शाम सात बजे वह दुकान बंद करके पैदल घर जा रहे थे। उनका बेटा रामनाथ पैसे लेकर घर जाने के लिए बाइक से निकला था। वह गांव के समीप पहुंचे तो लाल रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने लूट के इरादे से रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके ऊपर हथगोला फेंक दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बावजूद भागकर किसी तरह घर पहुंचे। अपाचे सवार बदमाश खरगूपुर की तरफ भाग गए। शिवशंकर को देर रात एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। अधीक्षक डाॅ.अजय कुमार यादव ने बताया कि युवक की पीठ पर 10 जगह से कंकड़ पत्थर के टुकड़े धंसे थे, जिन्हें निकाला गया है।
विज्ञापन

जानकी नगर चौकी प्रभारी शेषनाथ पांडेय ने बताया कि महाराजगंज बाजार सहित रास्ते की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। लाल अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों की फुटेज मिली है। हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed