{"_id":"6a57cee6a1c79161290daf52","slug":"green-signal-for-the-selection-of-panchayat-assistants-in-gram-panchayats-gonda-news-c-100-1-gon1003-162303-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन को हरी झंडी
Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले की छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन का रास्ता साफ हो गया है। अभ्यर्थियों की पात्रता और अभिलेखों की जांच के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपद स्तरीय समिति ने चयन की संस्तुति कर दी है।
जिले में पंचायत सहायकों के 47 रिक्त पदों में से शेष 12 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। इनमें छह ग्राम पंचायतों के लिए खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) ने अभिलेखों का मिलान कर रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर जनपद स्तरीय समिति ने 13 जुलाई को चयन की संस्तुति दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि बभनजोत ब्लॉक के तुर्काडीहा से चेतना सिंह, छपिया के देवगांव से सुनीता वर्मा, झंझरी के बदुआ तरहर से आलिमा, जानकीनगर से रत्नेश कनौजिया, लक्ष्मनपुर हरिवंश से संगीता यादव और छाछापारा मुतव्वली से सुनौना शर्मा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों को चयनित अभ्यर्थियों से अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराकर पंचायतीराज पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। चयन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के औसत अंकों से तैयार मेरिट के आधार पर किया गया है।
पांच सचिवों का वेतन रोका, नोटिस जारी
गोंडा। पंचायत सहायक चयन पत्रावलियों में त्रुटियां मिलने पर तीन ग्राम विकास अधिकारियों और दो ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत पांच सचिवों का जुलाई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी राहुल चंद्र, विनय भारती व विनय कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक सिंह व विजय कुमार का जुलाई 2026 का वेतन अवरुद्ध किया गया है। उनसे चयन पत्रावलियों में मिली त्रुटियों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।