फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Grand welcome for Bajrang Dal's Shaurya Yatra in the district

Gonda News: बजरंग दल की शौर्य यात्रा का जिले में भव्य स्वागत

Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome for Bajrang Dal's Shaurya Yatra in the district
बलरामपुर के बहादुरापुर के पास आयोजित सम्मेलन में मौजूद शौर्य यात्रा मेंं शामिल संत।
बलरामपुर। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का जिले में भव्य स्वागत हुआ। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुई रमना पार्क पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने आजाद पार्क व वीर विनय चौराहे पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रमना पार्क में सम्मेलन आयोजित कर हिंदुत्व एकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर बहादुरापुर के पास गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज, विनय मिश्रा, यदुनंदन मिश्र, विवेक मिश्र, अजय कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार तिवारी, राम शरन, कृष्ण दयाल तिवारी, राकेश प्रताप सिंह आदि ने भव्य स्वागत किया। यहां से नगर यात्रा निकाली गई। जो भगवतीगंज होते हुए चंद्र शेखर आजाद पार्क पहुंची। यात्रा में शामिल संत प्रीतम दास जी, अनुज शास्त्री, धर्म प्रकाश शास्त्री, बृजेश दास, विपिन, मौजी बाबा, रमेश पांडेय, डॉ राकेश चंद्रा आदि ने आजाद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विनय विनय चौराहे पर शहीद विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

यात्रा वीर विनय चौराहा, चौक व मेजर चौराहा होता हुए रमना पार्क पहुंची। यहां पर सम्मेलन आयोजित कर हिंदुत्व एकता पर जोर दिया गया। सम्मेलन को विहिप के संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संयोजक विहिप महेश, अंशुमान मिश्रा, डीपी वाजपेई, दिलीप, प्रवीण व विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन विहिप के विभाग मंत्री सुधीर ने किया। इस अवसर पर डॉ. एमपी तिवारी, डॉ. राजीव रंजन, सचिन, चंदन, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सतीश सिंह, लड्डू सिंह व रेशम सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed