{"_id":"67aa4120f180c5cdff0f0135","slug":"gradual-fast-begins-over-disaster-relief-scam-gonda-news-c-100-1-slko1028-132431-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आपदा राहत घोटाले को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आपदा राहत घोटाले को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन में अधिवक्ता आपदा राहत समिति की ओर से जारी वकालतनामा व अन्य प्रपत्रों की बिक्री में अनियमितता और घोटाले का मामला प्रकाश में आने पर घमासान मच गया है। दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात कुमार शुक्ला ने दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बनी आपदा राहत समिति में करोड़ों रुपये का गबन व भ्रष्टाचार सामने आया है। बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठकों व जांच के बाद इसमें लिप्त व्यक्तियों का नाम भी उजागर हुआ और केस दर्ज कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज कराने में हीलाहवाली बरती जा रही है। कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं हो जाता तब तक बेमियादी अनशन जारी रहेगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद यह अनशन, आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। अनिल कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, महेश सिंह, मदन गोपाल श्रीवास्तव उर्फ लल्ला बाबू, राजकुमार दूबे, राजेश दूबे, विजय मिश्रा, प्रदीप पांडे, चारुचंद मिश्रा, आनंद, सुरेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
सिविल बार एसोसिएशन व अधिवक्ता आपदा राहत समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि आपदा राहत के घोटालेबाजों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।