फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   grade basic school nipun exam

Gonda News: निपुण परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 15 फीसदी छात्र मेधावी

Sat, 25 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
grade basic school nipun exam
गोंडा। परिषदीय स्कूलों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट) व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के छात्रों के निपुण असिस्मेंट टेस्ट (एनएटी) का रिजल्ट घोषित हो गया है। स्कूलों में टेस्ट नवंबर में अलग-अलग तिथियों पर हुए थे। इसमें कक्षा एक से तीन व चार से आठ के दो वर्ग तय करके परीक्षा कराई गई थी। दोनों वर्गों के परिक्षा परिणाम में कक्षा एक तीन के 15 फीसदी और कक्षा चार से आठ तक में 13 फीसदी छात्र मेधावी हैं, जिन्होने 100 से लेकर 90 फीसदी तक अंक हासिल किया है।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक एक लाख 71 हजार 745 छात्र पंजीकृत थे। टेस्ट में एक लाख 39 हजार 869 शामिल हुए थे। इसमें से कक्षा एक से तीन तक के 15 फीसदी 21345 बच्चों ने 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त किया है। वहीं, कक्षा चार से आठ तक में 13 फीसदी बच्चों ने 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


कक्षा चार से आठ तक पंजीकृत दो लाख 26 हजार 577 में एक लाख 80 हजार 804 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 23871 छात्रों ने ए-प्लस ग्रेड हासिल किया है। जारी रिजल्ट में कक्षा एक से तीन में 15 फीसदी छात्रों ने 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त कर ए-प्लस- ग्रेड प्राप्त किया है। जबकि 12 फीसदी छात्रों ने 75 से 89 फीसदी अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड, 17 प्रतिशत छात्रों ने 60 से 74 फीसदी अंक प्राप्त कर बी-ग्रेड, 15 फीसदी छात्रों ने 50 से 59 फीसदी अंक प्राप्त कर सी-ग्रेड, नौ प्रतिशत छात्रों ने 40 से 49 फीसदी अंक प्राप्त कर डी-ग्रेड और 31 फीसदी छात्रों ने 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ई-ग्रेड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कक्षा चार से आठ तक में 13 फीसदी छात्रों ने 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त कर ए-प्लस- ग्रेड प्राप्त किया है। 25 फीसदी छात्रों ने 75 से 89 फीसदी अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड, 15 प्रतिशत छात्रों ने 60 से 74 फीसदी अंक प्राप्त कर बी-ग्रेड, 18 फीसदी छात्रों ने 50 से 59 फीसदी अंक प्राप्त कर सी-ग्रेड, नौ प्रतिशत छात्रों ने 40 से 49 फीसदी अंक प्राप्त कर डी-ग्रेड और 21 फीसदी छात्रों ने 40 फीसदी अंक प्राप्त कर ई-ग्रेड हासिल किया है।


परीक्षा परिणाम की स्थिति पर एक नजर
कक्षा 1-3 तक की रिपोर्ट
पंजीकृत छात्र- 171745
परीक्षा में सम्मिलित- 139869
90-100 फीसदी तक- 21345
75-89 फीसदी तक- 16188
60-74 फीसदी तक- 24383
50-59 फीसदी तक- 21484
40-49 फीसदी तक- 13022
40 फीसदी तक- 43447

कक्षा 4 से 8 तक की रिपोर्ट-
कुल पंजीकृत छात्र- 226577
परीक्षा में सम्मिलित-180804
90-100 फीसदी तक - 23871
75-89 फीसदी- 44680
60-74 फीसदी- 26925
50-59 फीसदी- 31904
40-49 फीसदी- 16111
40 फीसदी तक- 37313
-
दूसरे चरण की परीक्षा मार्च में - निपुण असिस्मेंट टेस्ट (एनएटी) के पहले चरण का परिणाम जारी हुए हैं। परिणाम छह श्रेणियों ए- प्लस, ए, बी, सी, डी व ई में हैं। छात्रों को जल्द ही रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा मार्च में होगी, इसकी तैयारी के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं।
- अखिलेश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed