फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government will be formed in blocks with oath

शपथ के साथ ब्लाकों में बनेगी पंचायत सरकार

Mon, 19 Jul 2021 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Government will be formed in blocks with oath
गोंडा। जिला पंचायत के बाद अब क्षेत्र पंचायतों की सरकार के गठन की प्रक्रिया भी मंगलवार को पूरी हो जाएगी। 15 ब्लाकों में प्रमुखों के साथ ही 1614 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे।
विज्ञापन

उसी दिन खुली बैठक का आयोजन होगा, जिसमें समितियों का गठन होगा। ब्लाकों में शपथ ग्रहण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराए जाने पर जोर दिया गया है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सारी तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुखों का चुनाव बीते 10 जुलाई को पूरा हो गया था। मंगलवार को शपथ के साथ ही ब्लाक प्रमुख कार्य शुरू करेंगे और क्षेत्र पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के रुपईडीह ब्लाक में बबिता सिंह, कटरा बाजार में जुगरानी शुक्ला, हलधरमऊ में रिचा सिंह, बभनजोत में मधुलिका पटेल, झंझरी ब्लाक में रेखा मिश्रा, इटियाथोक में पूनम द्विवेदी, परसपुर में प्रियंका सिंह, करनैलगंज में तिलफा देवी, बेलसर में राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, तरबगंज में मनोज कुमार पांडे, नवाबगंज में अरुंधति सिंह, वजीरगंज में अनीता यादव, मनकापुर में जगदेव चौधरी, पंडरीकृपाल में प्रियंका गौतम मंगलवार को ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेंगी। इसी के साथ ही 1614 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे और दोपहर बाद ब्लाकों में बैठकों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed