फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government land was dealt with, complaint to the government

शहर में सरकारी भूमि का ही कर डाला सौदा, शासन से शिकायत

Mon, 28 Jun 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Government land was dealt with, complaint to the government
गोंडा। शहर में नजूल जमीन की खरीद में घपलेबाजी का एक मामला सामने आया है। इसमें पंतनगर में स्थित नजूल की जमीन एक सभासद को ही बेच देने का आरोप है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की भूमिका पर उठ रहे सवाल के बाद पूरे प्रकरण की शिकायत शासन स्तर पर की गयी है। यह जानकारी पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ निर्मल ने दी।
पूर्व अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि शहर में नजूल की जमीन खरीद में बड़े पैमाने पर खेल हो रहे हैं। अपर मुख्य सचिव नगर विकास को भेजी शिकायत में कहा गया है कि साल 2005 में जमीन का पट्टा निरस्त हो चुका है। इसके बाद भी अधिकारियों ने भूमि को अपने कब्जे में नही लिया।
विज्ञापन

इसी कारण खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। 15 साल पहले ही सरकारी खाते में दर्ज हो जाने वाली इस जमीन को अब एक सभासद व उनके साथी के नाम बेंच दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed