{"_id":"61cb501e046d250a4340e23d","slug":"government-has-been-dedicated-to-farmers-rajbhar-gonda-news-lko610970446","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए समर्पित रही है सरकार: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए समर्पित रही है सरकार: राजभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन गौरा चौकी में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर रहे। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में किसानों के सम्मान में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने एतिहासिक कार्य किये हैं।
किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का मामला हो या फिर किसान सम्मान निधि देने का। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास करके सरकार ने विश्वास कायम किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ युवाओं, व्यापारियों, गरीबों के लिए बड़े फैसले हुए हैं। साथ ही माफिया से लोगों को मुक्ति दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के सामने अनाज की समस्या दूर की और लोगों की सेहत के लिए कोविड टीकाकरण में रेकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा अजीत वर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार समर्पित रही है। विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि सरकार ने समाज में सबका मान सम्मान बढ़ाने के साथ ही विकास में आगे ले जाने का काम किया।
गौरा क्षेत्र में विकास के काफी काम हुए हैं और स्थानीय विधायक की मेहनत सभी जगजाहिर है। क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की समस्या न रहे, इसके लिए कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री की क्षेत्र पर विशेष कृपा रही, जिससे दो हजार करोड़ की योजनाएं क्षेत्र में आई हैं।