फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government blanket locked, patients shivering in the cold night

Gonda News: सरकारी कंबल ताले में बंद, सर्द रात में ठिठुरते रहे मरीज

Tue, 28 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Government blanket locked, patients shivering in the cold night
गोंडा। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। रात में ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों में सर्दी से बचाव के लिए कंबल, रैन बसेरा व अलाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल में अभी तक मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है। सर्द रातों में बीमार मरीज ठिठुरते रहे, जबकि मरीजों के लिए खरीदे गए कंबल अभी तक ताले में बंद है।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज में विभिन्न वार्डों में 74 मरीज भर्ती थे। पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार संतू ने बताया कि यहां सरकारी कंबल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टर ने बताया कि अभी तक कंबल निकला ही नहीं है। घर से दो चद्दर लाया था उसी से काम चलाया जा रहा है। इमरजेंसी में राम प्रसाद ने बताया कि पिता को ग्लूकोज चढ़ने के बाद तेज ठंड लगी, लेकिन कंबल नहीं था। तो कंबल बाहर से खरीदना पड़ा। महिला अस्पताल में भी अभी तक सरकारी कंबल ताले में ही बंद हैं।
रैन बसेरे में ताला, वार्ड के बाहर जमीन पर रात गुजारते तीमारदार
मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी रैन बसेरा तो बनाया गया है, लेकिन अभी तक उस पर ताला लटक रहा है। तीमारदारों को वार्ड के बाहर ठंडी फर्श पर रात गुजारना पड़ती है। कटराबाजार से आए इदरीशी ने बताया कि वार्ड में भीड़ रहती है। बाहर बरामदे में रात बितानी पड़ रही है।

वर्जन
15 नवंबर तक निकालने थे कंबल
अस्पताल में करीब 450 कंबल उपलब्ध हैं। सभी वार्ड के प्रभारी स्टाफ नर्स को निर्देश था कि 15 नवंबर तक कंबल निकाल लिए जाएं। कुछ कंबल फट गए हैं उन्हें सिलवाया जाएगा। साथ ही और कंबलों की खरीद की जाएगी। मरीजों को कंबल न वितरण करने वाली स्टाफ नर्स से जवाब-तलब किया जाएगा। - दिनेश मिश्र, मैट्रन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed