फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's picture has changed in eight years: Dara Singh

आठ साल में बदल गई गोंडा की तस्वीर : दारा सिंह

Tue, 25 Mar 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gonda's picture has changed in eight years: Dara Singh
वेंकटाचार्य क्लब में पत्रिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, साथ में एमएलसी अवधे - फोटो : संवाद
गोंडा। प्रदेश के कारागार व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा, बीते आठ साल में गोंडा की तस्वीर बदल गई है। पहले गोंडा बहुत पिछड़ा था। लोग यहां आना नहीं चाहते थे मगर आज स्थिति बदल चुकी है। जो लोग गोंडा आना नहीं चाहते थे, वह यहां आकर लौटना नहीं चाहते। केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कारागार मंत्री मंगलवार को अंबेडकर चौराहा के समीप वेंकटाचार्य क्लब में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा, उत्तर प्रदेश डबल इंजन की सरकार का ग्रोथ इंजन है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हक व विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा, पहले 20 हजार रुपये के ऋण के लिए लाइन लगती थी। आज दो लाख, पांच, आठ और दस लाख रुपये के ऋण बिना गारंटी के दिए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की सराहना करते हुए कहा, इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। सामूहिक विवाह योजना में बेटियों के हाथ पीले किए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास की थीम पर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, सड़कें इतनी बन गई हैं कि अब किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ती। स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की जरूरत के अनुसार उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इसका प्रचार-प्रसार ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए, ताकि सभी लोगों को लाभ मिले। आयुष्मान के माध्यम से गरीब भी अमीरों की तरह निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।
दारा सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर आईजी अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, एमएलसी मंजू सिंह, मनोज पांडेय, नीरज पटेल, रमाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
पारदर्शिता से मिल रही नौकरी, नहीं दिखते दलाल
प्रभारी मंत्री ने कहा, आठ साल में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। इसके पहले जब नौकरी के लिए रिक्तियां निकलती थीं तो दलाल सक्रिय हो जाते थे। आज पारदर्शिता और ईमानदारी से नौकरी मिल रही है। दलाल नहीं दिख रहे हैं। सरकार ने जाति के नाम पर भेदभाव नहीं किया, जो जिस लायक था, उसे नौकरी दी गई।



करोड़ों के प्रोजेक्ट कराए गए पूरे
प्रभारी मंत्री ने कहा, गोंडा में 281 करोड़ से मेडिकल कॉलेज, 75 करोड़ से अटल आवासीय स्कूल, 40 करोड़ से कृषि महाविद्यालय, 40 करोड़ से विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है। जिले में कई ओवरब्रिज बनाए गए हैं। 636 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed