{"_id":"66bf8e025a93e112880ec749","slug":"gonda-youth-found-hanging-in-delhis-rohini-jail-gonda-news-c-100-1-slko1029-122080-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दिल्ली की रोहिणी जेल में फंदे पर लटका से मिला गोंडा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दिल्ली की रोहिणी जेल में फंदे पर लटका से मिला गोंडा का युवक
Fri, 16 Aug 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मोबाइल चोरी के आरोप में दिल्ली की रोहिणी जेल में निरुद्ध गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिरहमतपुर निवासी वारिस अली का शव बैरक में फंदे से लटका मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं, मृतक की पत्नी सना ने जेल में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
सना ने बताया कि पति वारिस अली दिल्ली में पुराने मोबाइल खरीदने व बेचने का काम करते थे। चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में चार माह पहले दिल्ली पुलिस ने वारिस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। सना के मुताबिक 14 अगस्त को रोहिणी कारागार के शौचालय में पति का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना जेल प्रशासन से मिली। पता चला कि घटना से एक दिन पहले जेलकर्मियों से वारिस की कहासुनी हुई थी। इसके बाद उनका शव शौचालय में लटका मिला।
वहीं, जेलकर्मियों ने दावा किया कि शौचालय का दरवाजा तोड़कर वारिस को फंदे से उतारा गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वारिस को दो बेटियां रूबी (5) व सूबी (3) हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने वारिस अली की मौत को ज्यूडिशियल डेथ बताते हुए उच्चस्तरीय जांच तथा परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने जेल में पिटाई से वारिस की मौत होने का आरोप लगाया है।