{"_id":"68e7f4c4a53ba5b43a0302f5","slug":"gonda-youth-dies-after-falling-from-a-train-in-mumbai-gonda-news-c-100-1-slko1026-145281-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुंबई में ट्रेन से गिरकर गोंडा के युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुंबई में ट्रेन से गिरकर गोंडा के युवक की जान गई
Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह। करवा चौथ पर घर लौट रहे इटियाथोक के निबिहा परसपुर निवासी मदन तिवारी (32) की मंगलवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरते समय गिरने से कटकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
ग्राम प्रधान अनूप ने बताया कि मदन अपने बड़े भाई शिवनाथ तिवारी के साथ मुंबई में एक कारखाने में काम करते थे। दोनों भाई करवा चौथ पर घर लौटने के लिए मंगलवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। शिवनाथ पानी लाने चले गए। इसी दौरान मदन गलती से सिकंदराबाद की ट्रेन में चढ़ गए।
ट्रेन के छूटते ही उन्हें पता चला कि वह गोंडा नहीं सिकंदराबाद जा रही है। इस पर मदन तुरंत उतरे तो गिरकर ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मदन की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी खुशबू, बेटी नैंसी (11) व सृष्टि (9) व बेटे राज (7) का रो-रोकर बुरा हाल है।