फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth died in Saudi Arabia accident

Gonda News: सऊदी अरब हादसे में गोंडा के युवक की मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth died in Saudi Arabia accident
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के गंगासिंह पुरवा निवासी राजेश कुमार (28) की सऊदी अरब के अलफूफ शहर में हुए एक हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। राजेश वहां साद मुबार्क एल डोसरी ईंस्ट कंपनी में लोडर बुलडोजर के ऑपरेटर का काम करते थे। मृतक के भाई ने केंद्रीय राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन से फोन पर बात कर मदद मांगी है। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गंगासिंह पुरवा निवासी मस्तराम के तीन बेटों में राजेश दूसरे नंबर पर थे। पिता खेती कर परिवार चलाते हैं। वर्ष 2019 में राजेश पहली बार सऊदी अरब गए थे। इसके बाद 2023 में लौटे। अगस्त 2024 में वह दोबारा सऊदी अरब गए थे। बड़े भाई बलराम यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार शाम पांच बजे की है। घटना के एक घंटा पहले राजेश ने बड़ी बहन से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन

बलराम ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने राजेश को फोन किया तो सहकर्मी आजमगढ़ के मोहम्मद वासिफ आजमी ने कॉल रिसीव कर घटना की जानकारी दी। बताया कि लोडर बुलडोजर के एसी में धमाका होने से राजेश व यमन के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वासिफ ने बताया कि वह भी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मां प्रेमकला, पिता मस्तराम समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई बलराम यादव ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी। सऊदी अरब से राजेश का शव मंगवाने के लिए मदद मांगी है। कंपनी के अधिकारियों को भी फोन करके शव भेजने का अनुरोध किया है। बलराम ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed